रतनपुर -(कान्हा तिवारी वायरलेस न्यूज़ )चाहे कोई भी जाति या धर्म हो सभी मे सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म माना जाता है सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं वह कोई भी रूप में हो सभो श्रेष्ठ गुड वाले व्यक्ति धार्मिक हो सकता है
सेवा के गुण व स्वभाव धारण करना ही धर्म के एक अंग माने जाते हैं इसी कड़ी में रतनपुर में अब एक के बाद एक धर्म प्रेमी सेवा में अपने हाथ बढ़ा रहे हैं वर्तमान समय में कोरोना से पूरा देश जूझ रहा है जिसमें संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आज की स्थिति में कोरोना वायरस के 40 से 50 मरीज प्रतिदिन रतनपुर में मिलते हैं इस गंभीर स्थिति को देखते हुए धर्मार्थ सेवा के काम में अग्रणी रतनपुर के सिद्धि विनायक मंदिर के प्रबंधक व पुजारी महंत पंडित दिव्याकांत महाराज जी इस संकट की घड़ी में मानव सेवा के लिए आगे आए हैं जिसके द्वारा नगर के प्रवेश द्वार पर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर परिसर को होम आइसोलेशन के लिए समर्पित कर दिए गए हैं इस परिसर में कोरोना मरीजों के लिए 20 बिस्तर सर्व सुविधा युक्त रहने की व्यवस्था के साथ भोजन तथा नाश्ता मंदिर प्रबंधन के द्वारा पूर्णता निशुल्क दिया जाएगा होम आइसोलेशन के लिए सेंटर पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं बहुत ही जल्द कोरोना मरीज इसका लाभ ले सकेगें ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

