बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा भगवान श्रीपरशुराम जी जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष पँ. बी के पांडेय एँव प्रदेश सचिव पँ.सुदेश दुबे साथी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पँ. अमित तिवारी एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस समय कोविड-19 की महामारी को देखते हुए भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव के कोई भी कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से नहीं किए जाएंगे। केवल आंशिक रूप से दो या तीन लोग ही भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर पूजन करेंगे एवं किसी भी प्रकार के महा आरती एवं शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा एँव समाज द्वारा सभी से अनुरोध भी किया जा रहा है की सभी विप्र समाज के लोग अपने अपने घरों में ही परशुराम जी का पूजन व आरती करे एवँ सबके मंगल की कामना करे और करोना महामारी से मुक्ति हेतु प्रार्थना करेँ
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि करोना महामारी को देखते हुए पूर्व में तय सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है एवम सादगी से covid- 19 के अंतर्गत दिए गए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शहर के प्रमुख 61 मंदिरों में पूजन कर पदाधिकारी फलों का प्रसाद चढ़ाएंगे एवम इसके बाद 2 क्विंटल फलों को प्रसाद स्वरूप गरीबों में वितरण कर दिया जाएगा। इसके लिए युवा कार्यकर्ताओं को टोली बनाई गयी है जिसमे प्रमुख रूप से सुरेंद्र तिवारी, शाश्वत तिवारी,सँदीप शुक्ल, रामशँकँर शुक्ल,सँजय तिवारी, शिवप्रसाद बाजपेयी, आदित्य त्रिपाठी,अभिषेक मिश्र अमित तिवारी, सुदेश दुबे साथी शामिल है जो शहर के अलग अलग क्षेत्रो के अनुसार मंदिरों में पूजन एँव प्रसाद वितरण का कार्य करेंगे। एवँ सभी भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के अवसर पर प्रार्थना करेंगे की इस महामारी से जल्द से जल्द निजात दिलाए एवम लोगो को स्वस्थ करेँ ।
पँ. सुदेश दुबे साथी
प्रदेश सचिव
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

