बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् केन्द्र सरकार द्वारा आबंटित किये गये चॉवल का समुचित वितरण सुनिश्चित कराने हेतु सांसद अरूण साव ने राज्यपाल को पत्र लिखा।
सांसद अरूण साव ने राज्य के राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत् केन्द्र सरकार से प्राप्त चॉवल का समुचित वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है। श्री साव ने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को 1,00,385 मैट्रिक टन चॉवल का आबंटन जारी किया है। उक्त चॉवल का वितरण छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 2 करोड़ लोगों को 5-5 किलों प्रति सदस्य प्रति माह के दर से दो माह का निःशुल्क दिया जाना है। उक्त योजना का लाभ राज्य के अंत्योदय राशन कार्डधारी 7.19 लाख परिवार (सदस्य संख्या 19.50 लाख) एवं प्राथमिकता समूह के राशन कार्डधारी परिवार 44.01 लाख (सदस्य संख्या 180.37 लाख) कुल 1,99,87,000 को 10-10 किलो चॉवल प्राप्त करने की पात्रता है। राज्य के विभिन्न स्थानों से उक्त योजना का समुचित लाभ नही मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही है।
श्री साव ने उपरोक्त विषय पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग की है कि गरीबों को उनके हक का एक-एक दाना चॉवल मिले यह सुनिश्चित कराने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करें ताकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी महत्वकांक्षी योजना का उद्देश्य पूरा हो सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

