रायपुर(वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर. 17.5.21. आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी की हस्तक्षेप याचिका की सुनवाई के दौरान माननीय उच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ सरकार की नई टीकाकरण नीति में खामियों को संज्ञान में लेते हुए नए सीजी ई-टीका पोर्टल के काम नहीं करने पर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया है।
श्री अमित जोगी के अधिवक्ता श्री अनुमेह श्रीवास्तव की टीका की बर्बादी और CG टीका पोर्टल की ख़ामियों की दलील को संज्ञान में लेते हुए माननीय डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है जिसमें 09.05.21 की नीति के अंतर्गत राज्य सरकार को यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि यदि अंत्योदय और बीपीएल के लिए आवंटित टीकों का उपयोग नहीं किया जाता है, तो क्या वो उसे एपीएल के टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराने को तैयार है?
मामले की अगली सुनवाई 19.05.21 को होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

