🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नवनिर्मित बीटी सड़क निर्माण की होगी जांच-कलेक्टर

On: May 17, 2021 3:23 PM

रायगढ़,(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 17 मई2021) शहर में नवनिर्मित बीटी.सड़कों के निर्माण में कमजोर गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों की जांच की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। अच्छी गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। ऐसे में इतनी जल्दी सड़कों के खराब होने की बात अगर सामने आ रही है तो इसकी जांच की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण में लापरवाही को लेकर सभापति नगर निगम श्री जयंत ठेठवार ने कलेक्टर श्री भीम सिंह को पत्र-प्रेषित करते हुये सड़कों के निर्माण कार्य में कमजोर गुणवत्ता व स्वीकृत प्राक्कलन के मापदंडों के अनुसार कार्य नहीं कराए जाने की बात का उल्लेख कर सड़क निर्माण की जांच कराये जाने के संंबंध में मांग की थी। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने पत्र को संज्ञान में लेते हुये सड़क निर्माण कार्यों की जांच कराये जाने की बात कही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment