रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 20 मई2021) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ के पांच जिले के कलेक्टरों सहित देश के 60 जिलों के कलेक्टरों से वर्चुअल माध्यम से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी इस बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।
इस चर्चा में रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह शामिल हुए। उनके साथ एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केसरी व नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय भी शामिल हुए। इसके साथ ही बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चाम्पा व बलौदा बाजार के कलेक्टर्स भी बैठक में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री से हुई वीडियो कान्फ्रेसिंग के बाद कलेक्टर श्री भीम सिंह ने मिडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जिलो में जारी कोरोना रोकथाम और उन्मूलन के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुए सभी को कोरोना उन्मूलन के लगातार प्रयास करते रहने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में लगातार जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए तेजी से काम कर रहा है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल के साथ कोरोना की आने वाली लहर के लिए आवश्यक तैयारी की बात भी कही गयी। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। ऑक्सीजन और आईसीयू बेड बढ़ाये जा रहे हैं। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर व्यापक स्तर पर टीकाकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। शहरों और गांवों के लिए पृथक रणनीति पर काम हो रहा है। जहां अधिक केस हैं और जहां बिल्कुल केसेस नही है उनकी पहचान कर उसकी केस स्टडी तैयार की जा रही है। ताकि अधिक प्रभावी तरीके से कोरोना संक्रमण की रोकथाम की जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

