रायगढ़(वायरलेस न्यूज़)भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई के द्वारा विगत दिनों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह जी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के विरुद्ध कॉंग्रेस द्वारा किए गए FIR के विरोध स्वरूप एवं कॉंग्रेस के द्वारा बनाए गए टूल कीट के माध्यम से सोशल मीडिया एवं अंतराष्ट्रीय मीडिया में राष्ट्र की छवि को विकृत किए जाने का प्रयास किए जाने के कारण आज धरना कार्यक्रम मतदान केंद्रों एवं निवास स्थानों पर आयोजन किया गया , उक्त धरना कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य श्री गूरूपाल भल्ला , भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमवार , वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडेय जी ,भाजपा आई टी व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा जी ,पूर्व पार्षद व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानू मोदी , भाजपा नगर संयोजक सोशल मीडिया अभिषेक शर्मा , भाजपा आई टी सेल के पूर्व जिला संयोजक सौरभ चौधरी ,सांसद प्रतिनिधि मनीष गांधी ,युवा नेता दीपक मित्तल ने भी अपने अपने स्थानों में धरना दिया । कॉंग्रेस के द्वारा कोरोना के नए वायरस को मोदी वायरस बोला है , महकुम्म्भ के आयोजन को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रस्तुत किया , ऐतिहासिक नए संसद भवन “सेंट्रल विस्टा” के निर्माण को मोदी महल शब्दों से मोदी जी एवं भारत की छवि खराब करने को कोशिश की गयी है । कॉंग्रेस के द्वारा किए गए इस भ्रामक प्रचार से राष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाने का ग्रीनित प्रयास की निंदा की गयी एवं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा कोरोना वायरस के उपाय के संबंध में किए गए प्रयास की प्रशंसा की गयी ॥
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

