अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया अंतरित
खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किश्त का भुगतान, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ,रश्मि सिंह और अरुण चौहान भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े

On: May 21, 2021 11:29 AM
Follow Us:

जिले के 1 लाख 1 हजार 986 किसानों को 270 करोड़ 68 लाख 54 हजार रूपए इनपुट सब्सिडी की राशि मिलेगी: प्रथम किश्त के रूप में 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए किसानो

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 21 मई 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि की अवसर पर अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 1 लाख 1 हजार 986 किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किश्त के रूप में 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए की कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) उनके खाते में अंतरण किया। जिले के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 270 करोड़ 68 लाख 54 हजार रूपए का लाभ मिलेगा। आज कुल राशि का 27.15 प्रतिशत अर्थात् 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए का भुगतान किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए दूरगामी निर्णय लेते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूवात पिछले वर्ष की गई थी। कार्यक्रम में श्री बघेल ने इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत जिले के पशु पालकों से गोबर खरीदी के एवज में 99 हजार 340 रूपए राशि गौठान समितियों के खाते में आॅनलाईन अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सांसद श्रीमती सोनिया गांधी के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ भी ली गई। राजसभा सांसद श्री पी.एल. पुनिया भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। मंत्रीमण्डल के सभी मंत्रीगण सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
राशि अंतरण कार्यक्रम में मंथन सभाकक्ष से संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह, महापौर श्री रामशरण यादव, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरीश एस सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’

सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

Leave a Comment