डीएमएफ से कुनकुरी को एक मुक्तांजली वाहन की भी सौगात
कोरोना काल में कुनकुरी विधानसभा की जनता की सेवा के लिए तीन एम्बुलेंस की सौगात
जशपुरनगर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़)
कुनकुरी के लोकप्रिय विधायक ने आज विधायक मद से 3 एम्बुलेंस एवं खनिज न्यास निधि से 1 शव वाहन जनता को सुविधा उपलब्ध करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंपी ।
इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज
कलेक्टर महादेव कावरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के एस मंडावी जिला अध्यक्ष कांग्रेस मनोज सागर यादव ने फीता काट कर एम्बुलेंस का लोकार्पण किया।
ज्ञात हो कि संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने आज राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र की जनता की सेवा में 3 एम्बुलेंस समर्पित किया है।इसके साथ ही खनिज न्यास निधि से मुक्तांजली शव वाहन भी कुनकुरी को प्रदान किया गया है।
संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ने सभी कांग्रेस विधायकों से अपील की है कि सभी कांग्रेस विधायक अपने अपने क्षेत्र में एक एक एम्बुलेंस दें। श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देश और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आशीर्वाद से आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन विकासखंड कुनकुरी,फरसाबहार और दुलदुला को तीन एम्बुलेंस समर्पित किया है। आज कोरोना के समय मे एम्बुलेंस की बहुत अधिक आवश्यकता थी। एम्बुलेंस के होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा कि कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री यूडी मिंज ने अपने मद से तीन एम्बुलेंस दी है इसके साथ ही खनिज न्यास निधि से एक मुक्तांजली वाहन कुनकुरी को मिला है जिसका लोकार्पण किया गया। इस सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस से अन्य एम्बुलेंस जैसे 108 और 102 को सहूलियत मिलेगी और लोग अधिक से अधिक इसका लाभ ले सकेंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि यह कुनकुरी के लोगों की सुविधा के लिए विधायक श्री यूडी मिंज ने सौगात दी है जिससे सुविधा बढ़ेगी और लोगों को परेशान होना नई पड़ेगा।
आज इस अवसर पर सीईओ केएस मंडावी,एसडीएम रवि रही,कुनकुरी कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास,गजेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक इफ्तेखार हसन,सेराज राही,रॉबर्ट एक्का, संतोष यादव पिंटू, डीपीएम गणपत नायक, आद्या शंकर त्रिपाठी,कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दुलदुला अरविंद साय, जिला महामंत्री, महेश त्रिपाठी विनय तिर्की, अशोक यादव आशीष सतपति, अमर सोनी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुनकुरी, फरसाबहार कुनकुरी दुलदुला स्वास्थ्य विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी सहित पत्रकार गण भी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

