कोटा (वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 22 मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा द्वारा संचार क्रांति के जनक भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत लीटीया के ग्राम मोहंदी में कोरोना महामारी से प्रभावित जरूरतमंदों गरीबों एवं मजदूरों को सुखा राशन ताजी सब्जियां तथा मास्क सेनीटाइजर एवं साबुन आदि का वितरण किया गया।ज्ञात हो कि पूरे छत्तीसगढ़ में विगत लगभग 40 दिन से सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके कारण मध्यम वर्गीय परिवार तथा विशेषकर गरीबों एवं मजदूरों को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त जरूरतमंदों को भोजन संबंधी राहत सामग्रियां तथा महामारी से लड़ने के लिए मास्क, सैनिटाइजर,साबुन आदि का पर्याप्त मात्रा में वितरण स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी याद में किया गया।
तथा इसके साथ ही कल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने राज्य के किसानों को बहुत बड़ी सौगात प्रदान की है जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में डाली गई जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ रही है जिसका सभी किसानों ने मुख्यमंत्री जी का ह्रदय से आभार प्रकट किया।
इस पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान जी, श्री आदित्य दीक्षित , सुरेश सिंह चौहान , सुशील रावत, संजू चौहान,अरुण त्रिवेदी,अहमद कुरैशी, लिटीया पंचायत के सरपंच दुलेश्वरी राजेश नेताम एवं कार्यकर्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

