जगदलपुर 23 मई 2021 (वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी) रोटरी क्लब द्वारा लॉकडाउन की अवधि में रोटरी रसोई की शुरुआत की गई थी जिसमें 27 अप्रैल से रोज़ाना क़रीब दोनों पहर सुबह साम 800 से अधिक भोजन थालियाँ ऐसे परिवार जो होम आईसोलेशन, शोकाकुल परिवार फ़्रंट लाइन वॉरीअर या क्वॉरंटीन सेंटर में रोज़ाना गुणवत्ता पूर्ण भोजन की सेवाएं दी आज 23 मई से यह सेवा रोटरी रसोई की सेवा को विराम दिया जा है रोटरी रसोई अब तक 20021 थालियाँ ज़रूरतमंद परिवार तक पहुँचा चुकी है आज इसके समापन में संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए । उन्होंने रोटरी रसोई की जमकर तारीफ़ की एवं रोटरी के समस्त सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी हमेशा विपरीत परिस्थितियों में समाज के साथ हमेशा खड़ा रहता है उन्होंने कहा कि रोटरी रसोई एक नया आयाम हासिल कर लिया है साथ ही मानव धर्म को जिंदा रखने का एक संदेश भी दिया रोटरी के कार्य से प्रभावित हो कर क्लब के मानक सदस्यता भी लीं। इस मौक़े पर क्लब अध्यक्ष कमल सेठी सचिव कमलेश गोलछा प्रोग्राम चेयरमेन अशोक लूँकड एवं अन्य सदस्य मौजूद थे क्लब के द्वारा जिला प्रशासन, मीडिया एवं शहर के नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

