खरसिया(जोबी)
● हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर, आरोपी जेल दाखिल….
रायगढ़।पुलिस चौकी जोबी अन्तर्गत कल दिनांक 22/05/2021 को *ग्राम अगासमार* में एक युवक अपने माता-पिता को शादी नहीं कर रहे हो कहकर घर में इस कदर डंडा, हाथ-मुक्का, लात से मारपीट किया कि उसकी मां घर पर ही दम तोड़ दी और पिता को ईलाज के लिये खरसिया अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है । जोबी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, जहां जेल वारंट पर आरोपी को आज जेल दाखिल किया गया है । जानकारी के अनुसार ग्राम अगासमार निवासी गिरदाली धनवार ( 53 साल) और उसकी पत्नी बालो उर्फ बालमती धनवार (51 साल) के *तीन बेटे और दो बेटी* हैं । दोनों बेटी अपने-अपने ससुराल में रहती हैं । दोनों बड़े लड़के की भी शादी हो चुकी है जो अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं । *छोटा बेटा दिलीप धनवार (उम्र 26 साल)* अभी शादी नहीं हुई है माता-पिता के साथ रहता था । दिलीप अपने माता–पिता को आये दिन जल्दी शादी कराने की बात कहकर झगड़ा विवाद करता था । दिनांक 22.05.2021 को सुबह करीब 10:30 बजे भी शादी की बात को लेकर दिलीप अपनी मां बालो उर्फ बालमती को डंडा से मारपीट कर रहा था । जिसे उसकी भाभी सुकवारो बाई बीच बचाव की तो दिलीप उसकी भाभी को भी डंडा से मारपीट किया, आसपडोस के लोग भी बीच-बचाव करने आये तो उन्हें भी मारने के लिये दौडाया, मारपीट से उसकी मां बेहोश हो गई थी, जो कुछ देर बाद फौत हो गई । मां से मारपीट करने के बाद दिलीप अपने पिता गिरदाली धनवार के कमरे में गया और उसे भी डंडा और लात, घुसे से मारपीट किया । घटना के बाद घरवालों ने डायल 112 को कॉल कर बुलाये । डॉयल 112 आहत गिरदाली को खरसिया अस्पताल लेकर गई । घटना की रिपोर्ट आहत के बड़े बेटे भीखम धनवार द्वारा चौकी जोबी में दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर *धारा 302, 307 भादवि* का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । सिविल अस्पताल खरसिया में आहत गिरदाली धनवार भी फौत हो गया है जिस संबंध में थाना खरसिया में मर्ग कायम किया गया है । जोबी पुलिस द्वारा *आरोपी दिलीप धनवार* को गिरफ्तार कर आज न्यायिक अभिरक्षा में JMFC खरसिया के न्यायालय भेजा गया था, जहां आरोपी का गिरफ्तारी वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

