🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

गीतांजली ,हावड़ा मेल ,अहमदाबाद, कामाख्या सुपरफास्ट ट्रेने यास साइक्लोन के कारण 24, 25, 26 मई को रहेगी निरस्त

On: May 23, 2021 4:25 PM

रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) साउथ ईस्टर्न रेल्वे मुख्यालय गार्डनरीच कोलकाता सेआज 23 मई को एक आदेश जारी कर हावड़ा से छूटने वाली कई यात्री ट्रेनों को 26 मई के व्यास साइक्लोन के मिले अलर्ट के बाद इनको कुछ दिन के लिये निरस्त किया जाता है।। इस संबन्ध में रेल्वे के सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक ओड़िसा और बंगाल की खाड़ी में 26 मई को आने वाले व्यास साइक्लोन को देखते हुए साउथ ईस्टर्न रेल्वे गार्डनरीच कोलकाता ऑफिस से निकले आदेश के तहत ट्रेन संख्या 02834 हावड़ा से चलकर अहमदाबाद सुपरफ़ास्ट ट्रेन को 25 और 26 मई ,ट्रेन संख्या02833 अहमदाबाद से चलकर हावड़ा जाने वाली अहमदाबाद सुपरफ़ास्ट ट्रेन स्पेशल ट्रेन25 मई और 29 मई को निरस्त किया गया है। वही गाड़ी संख्या 02810 मुंबई मेल 25 मई, 26 मई 02829 हावड़ा मेल 24 मई और 28 मई ,गाड़ी संख्या 02906 हावड़ा ओखा 25 मई ,02905 ओखा हावड़ा सुपरफास्ट 30 मई , ,गाड़ी संख्या 02260 गीतांजली सुपरफास्ट ट्रेन जो ये ट्रेन हावड़ा से मुंबई जाने यह 26 मई को तथा 02259गीतांजली सुपरफास्ट ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुम्बई से हावड़ा के बीच चलती है ये ट्रेन भी दोनों तरफ से नही आएगी। वही गाड़ी संख्या 02255 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एलटीटी से कामाख्या जंक्शन के मध्य चलती है ये सुपरफ़ास्ट ट्रेन भी 25 मई को निरस्त रहेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment