🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सिंधी कालोनी कच्ची खोली जुआ फड पर पुलिस की रेड जुआ खेलते 06 जुआरी पकड़ाये

On: May 23, 2021 4:30 PM

रायगढ़। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह को कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि सिंधी कालोनी के लोगों की सड़कों पर काफी आवाजाही रहती है, कभी-कभी रात के समय स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ जुआडी 52 पत्ते ताश से जुआ खेलने लग जाते हैं, जिस पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा थाने की पेट्रोलिंग को उस क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढाने तथा उल्लंघनकारियों पर कार्रवाई केलिये धरपकड़ का निर्देश दिया गया था, साथ ही अपने मुखबिर को जुआ होने पर सूचना देने निर्देशित किये । थाना प्रभारी के मुखबिर द्वारा दिनांक 22/05/2021 के रात्रि थाने की पेट्रालिंग को सूचना दिया कि सिंधी कालोनी कच्ची खोली स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ फड लगा हुआ है । सूचना पर थाने से पेट्रोलिंग वाहन में प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, आरक्षक संदीप मिश्रा, विक्कू ठाकुर, विक्रम कुजूर, चुड़ामणी गुप्ता, देवनारायण भगत जुआडियों की घेराबंदी कर रेड किया गया । मौके पर जुआडियान (1) सुनील कुमार कटारा पिता राजकुमार कटारा उम्र 28 वर्ष, कच्ची खोली सिंधी कालोनी (2) अमित सचदेव पिता कृष्ण कुमार सचदेव उम्र 32 वर्ष, कच्ची खोली सिंधी कालोनी (3) तरूण होतवानी पिता स्व. दयाराम होतवानी उम्र 32 वर्ष, पक्की खोली सिंधी कालोनी (4) अमित चौधरी पिता धरमपाल चौधरी उम्र 35 वर्ष, पक्की खोली सिंधी कालोनी (5) कमल तलरेजा पिता स्व. विमल दास तलरेजा उम्र 42 वर्ष, कच्ची खोली सिंधी कालोनी (6) यशवंत रोहड़ा पिता श्री श्याम लाल रोहड़ा उम्र 26 वर्ष, कच्ची खोली सिंधी कालोनी पकड़े गये जिनके फड एवं पास से *जुमला रकम 25,080 रूपये एवं 52 तास पत्ती* जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment