🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

यात्री को चक्कर आया प्लेटफार्म में गिरने से सिर में लगी चोट आरपीएफ ने घायल को पहुँचाया अस्पताल

On: May 23, 2021 4:39 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ रेल्वे स्टेशन में आज एक यात्री जो गाड़ी संख्या08478 उत्कल एक्सप्रेस से मेन गेट से होते बाहर जाने लाइन में खड़ा था यात्रियो के अचानक चक्कर आने पर गिर गया जिसे आरपीएफ ने मदद के हाथ बढ़ाये और एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर मानवता की मिशाल कायम की है। आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि रविवार 23 मई गाड़ी संख्या 08478 उत्कल एक्सप्रेस से रेल्वे स्टेशन रायगढ आते ही कोविड 19 को देखते हुए सभी यात्री सोशल डिस्टेंस का पालन कर लाईन लगा कर बाहर निकल रहे थे इसी दौरान एक व्यक्ति को चक्कर आ गया और वह प्लेटफार्म ही गिर गया गिरने की वजह से उसके सिर में चोट लगी और खून बहने लगा गेट के पास ही ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ के आरक्षक 0820210 माधोप्रसाद ने स्वयं अपने हाथों से घायल की सिर पर पट्टी बांध कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। और पोस्ट में सूचना देकर घायल व्यक्ति को उचित इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस को बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजकर अपना फर्ज निभाया ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment