रायगढ़।थाना कोसीर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कपिस्दा-अ का वर्तमान सरपंच पुनीराम जाटवर द्वारा गांव का सफेद कुमार साहू (उम्र 35 साल) उसके पिता रामलाल साहू (उम्र करीब 70 वर्ष) की फावडे से सिर पर मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दिनांक 22-05-21 को दर्ज कराया है, रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोसीर में अप.क्र. 98/2021 धारा 302 भादवि दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि गांव के सफेद साहू की पत्नि राधिका घर आकर बताई कि इसका पति सफेद साहू को उसका ससुर घर का चावल बेचने की बात को लेकर डांट फटकार किया था जिसे लेकर दिनांक 22.05.2021 के रात्रि सफेद साहू गुस्से में आकर अपने पिता के सिर में फावडा से मारकर उसकी हत्या कर दिया । कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय द्वारा की सूचना मिलने पर घटनास्थल जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

