🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कलेक्टर भीम सिंह ने शहर के सघन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने निश्चित पार्किंग स्थल चिन्हाकित की

On: May 24, 2021 6:53 AM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) जिला कलेक्टर भीम सिंह ने शहर के सघन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निश्चित पार्किंग व्यवस्था हेतु चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों को लेकर पार्किंग स्थल चिन्हांकित की है जिसके अंतर्गत प्रमुख पुलिस विभाग,नगर निगम,अनुविभागीय अधिकारी,यातायात थाना एवम सिटी कोतवाली को भी निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर भीम सिंह ने सुगम यातायात ब्यवस्था एवम नो पार्किंग जोन निर्धारित किया है।
जिसमे रायगढ़ शहर के सघन ब्यवसायिक क्षेत्र एसपी ऑफिस से सुभाष चौक, सुभाष चौक से रामनिवास टॉकीज चौक, गांधी तिराहा से एमजी रोड होते हुए रामनिवास टॉकीज चौक तक प्रायः सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती है जिससे जनसामान्य को भी असुविधा होती है तो वहीं दूसरी ओर पर्यावरण भी प्रदूषित होता है इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ मोटर यान अधिनियम 1994 के नियम 215 के तहत सुगम एवं व्यवस्थित परिवहन हेतु एसपी ऑफिस सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टॉकीज चौक तक एवं गांधी तिराहा से महात्मा गांधी रोड होते हुए रामनिवास टाकीज तक नो पार्किंग जोन घोषित किया है,
वही नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के प्रस्ताव
अंतर्गत शहर के चार प्रमुख स्थान इतवारी बाजार और गांधी गंज में 4 पहिया वाहन की पार्किग तथा निगम कार्यालय एवम एस पी आफिस काम्प्लेक्स में 2 पहिया वाहनों की पार्किंग निर्धारित की है। साथ ही ओवर ब्रिज के नीचे मार्किंग अनुसार वाहनों की पार्किंग यथावत रहेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment