“”जन सामान्य के जीवन से ज्यादा अनमोल राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए शराब से कमाई हैं : जयश्री चौकसे
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चौकसे ने कहा क्या प्रदेश में शराबबंदी का वादा केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए था?
पवित्र गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाने वाले कहां गायब हो गए हैं ,लगता है छत्तीसगढ़ को सरकार नहीं शराब सरकार चला रही है ।आगे कहा कि दारूवाले बाबा के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री भूपेश जी अभी प्रदेश में लाकडाउन पूरी तरह से नहीं हटाया गया है कि आपने इतनी तप्तरता दिखाई की कोरोना की गाइडलाइन की धज्जियां उडा डाली ।पहले की गई गलती से जब प्रदेश कोरोना के संक्रमण से निकल रहा था कमाई के लालच में क्रिकेट मैच करा कर प्रदेश वासियों को कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर को ऐसे परोसा कि देश में नं 1 राज्य बना दिया ।लाशों के ढेर लगा दिया, बिमारी का ऐसा तांडव की मरीजों को ना बेड मिल रहे थे और ना सांस लेने की हवा यानी आक्सीजन के सिलिंडर यहा तक की जान बचाने वाली दवाई ।फिर टीकाकरण की बारी आई तो लोगों को वैक्सीन के बारे में अफवाह फैलाया जब 18+ की बारी आई तो ईलाज में भी आरक्षण कर देश का पहला राज्य बना दिया और लोगो को भी बता दिए कि कांग्रेस का इतिहास रहा है बीमारी को परोसना ना कि ईलाज करना ।
जयश्री चौकसे ने आगे कहा देशी शराब दुकाने खोलकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोरोना की तीसरे प्रकोप को निमंत्रण दे रही है ।राज्य सरकार के मंत्री महोदय तर्क देते हैं कि शराब दुकान खोलना गरीबों के हित में है।मगर सच्चाई यह है कि लंबे समय तक बंद रखने से सरकार कां खजाना खाली रहेगा ।शराब की बिक्री राजस्व के लिए तो हो सकती है, लेकिन गरीबों के हित में नहीं है यदि इसमे गरीबों का हित होता तो महात्मा गांधी जी भी इसकी बिक्री और सेवन का विरोध नहीं करते ।वर्तमान परिस्थिति में खजाना भरने से ज्यादा महत्वपूर्ण संयम और अनुशासन है ।पूरानी गलतियों से सबक लेते हुए प्रदेश की जनता को कोवीड के बढते हुए प्रकोप से सुरक्षित रखना है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

