🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वंदना इंजीनियरिंग के डायरेक्टर दादू जायसवाल ने कोविड सेंटर को 10 नग ऑक्सीजन सिलेंडर किया दान

On: May 28, 2021 1:59 PM

बिलासपुर /सक्ती (वायरलेस न्यूज़) । मालखरौदा ब्लॉक के पिहरिद जिसे शहीद दीपक भारद्वाज के नाम से जाना जाता है में ग्रामीणों के स्वयं सेवा से कोविड केयर सेंटर चलाया जा रहा है।
इस सेंटर में ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग है, जहां ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीण सेवा समिति पिहरिद के लोग सक्ती नगर के पिन्टू ठाकुर से संपर्क किए वहीं तत्काल सहयोग करते हुए पिन्टू ठाकुर ने दादू जायसवाल से संपर्क किया और वस्तु स्थिति बताई जिसके तुरंत बाद दादू जायसवाल ने वंदना इंजीनियरिंग की ओर से 10 ऑक्सीजन सिलेंडर पिहरिद कोविड केअर सेंटर को दान दिया। इस अवसर पर दादू जायसवाल, महबूब खान, पिन्टू ठाकुर सहित पिहरिद के समाज सेवी विकास तिवारी, लालू गबेल, प्रमोद गबेल, श्याम गुरुजी उपस्थित थे। वही पिहरिद के समाज सेवियों द्वारा सक्ती नगर के इस सेवाभावी कार्य की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment