बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी सिविल लाईन को एक ज्ञापन सौंपकर आनंदराम कुमार तिवारी एवं आनंद तिवारी निवासी मंगला के विरूद्ध सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय दण्ड संहिता के तहत् एफ.आई.आर दर्ज किए जाने की मांग की है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि उपरोक्त दोनो व्यक्तियों ने अपने फेसबुक के आईडी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संबंध में घोर आपत्तिजनक पोस्ट किया है, जिसमें फोटो के साथ जनसामान्य से यह अपील की गई है कि उक्त दोनों व्यक्ति भारत को किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों गुलाम बनाने का प्रयास कर रहे है और दोनों ठग है ऐसे कथन से हम सभी अपमानित महसूस कर रहे है।
देश के संवैधानिक पदों पर आसीन प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के विरूद्ध आपत्तिजनक ढंग से कथन करते हुए जो पोस्ट किया गया है वह संवैधानिक पद की गरिमा के प्रतिकूल है, जो एक कुत्सित मानसिकता का परिचायक है जिससे उनकी छवि धुमिल हो रही है। इस प्रकार ओछी मानसिकता को दर्शाता यह पोस्ट भारत सरकार के खिलाफ राजद्रोह की श्रेणी में आता है। अतः इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल ऐसे लोगो के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जावे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से संजीव पाण्डेय, राकेश मिश्रा, मोनू रजक, वैभव जायसवाल, संजय साहू, सौरभ पाण्डेय, अमित सोनी, साहिल कश्यप सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

