जिला कांग्रेस अध्यक्ष महामंत्री के साथ ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने घर से धरना देकर जताया विरोध
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) केंद्र सरकार की कुप्रबंधन व गलत आर्थिक नीति के चलते देश मे महंगाई चरम पर है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, कृषि सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम सरकार के नियंत्रण से बाहर होकर बढ़ रही है, जिससे जनता कोरोना संक्रमण काल में दोहरी मार झेलने विवस है। केंद्र के द्वारा बढ़ती महंगाई और गलत नीतियों को लेकर पूरे जिले के कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है जिसे लेकर उन्होंने अपने घरों से ही धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध दर्ज कराया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बताया कि एआईसीसी के आह्वान पर छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रत्येक ब्लॉकों ग्रामों में कांग्रेसी कार्यकर्ता संगठन प्रकोष्ठ एवं आम जनता प्रातः 10 बजे से महंगाई के खिलाफ अपने घरों में कोविड-19 का पालन करते हुए धरना देकर मोदी सरकार पर आक्रोश जताते विरोध दर्ज कराया। मोदी सरकार ने अपने गलत नीतियों को प्रबंधन को लेकर असफल रही है और उसकी असफलता के कारण आज देश में महंगाई बेरोजगारी सुरसा का रूप ले लिया है मोदी सरकार ने जनता से किया हुआ वादा तो भुला ही दिया ना तो काला धन ला पाई ना प्रति व्यक्ति ₹15000 खाते में डाले बल्कि आम जनता मध्यम वर्गीय परिवार गरीबों और किसानों को महंगाई बढ़ाकर गर्त में ढकेल दिया है। जिला मुख्यालय से प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए मोदी सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए धरना दिया उन्होंने कहा की पेट्रोल डीजल के साथ रसोई गैस तेल आदि खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से हर वर्ग की हालत खस्ता है अब तो मोदी जी शर्म करिए। जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक ने केंद्र सरकार को हम दो और हमारे दो को लाभ पहुंचाने वाली सरकार बताया, आज महंगाई की मार झेल रही देश की जनता मोदी सरकार को थू थू कर रही है। पेट्रोल डीजल रसोई गैस के साथ खाद्य सामग्रियों और अन्य चीजों में भी बेतहाशा महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। मोदी सरकार के पास जनता को राहत पहुंचाने वाला जमीनी प्लान नहीं है। कोविड-19 जैसे महामारी में मोदी सरकार ने वैक्सीनेशन टीके की अलग-अलग मूल्य निर्धारित कर यह साबित कर दिया कि भाजपा सरकार जनता की सगी नहीं है केवल उसे अपनी आमदनी और अपने चहेतो को लाभ पहुंचाना है। सरकार की मूल्य नियंत्रण नीति पूरी तरह से फेल है। क्रुड आइल की कीमतों में 36 प्रतिशत गिरावट आने के बाद भी पेट्रोल में 31 प्रतिशत डीजल में 55 प्रतिशत वृद्धि की गई है जिसका असर सीधे जनजीवन पर पड़ा है। मंत्री विधायक पूर्व विधायक जनपद जिला पंचायत नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कांग्रेस ग्रामीण के पदाधिकारियों समस्त ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष तथा कांग्रेस के प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मोर्चा संगठन के पदाधिकारीए बूथ स्तर तक शहरी व मैदानी ग्रामों में जनता का अभूतपूर्व समर्थन घरों से चौक-चौराहों से कार्यालयो से प्रोटोकॉल पालन के साथ कांग्रेस को मिला। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने आईसीसी और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद जिला कांग्रेस के आह्वान पर बूथ स्तर से जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का अपने घर से महंगाई के विरोध में धरना देकर अपनी बात रखने पर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आभार प्रदर्शित किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

