बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) बारिश पूर्व सी एस ई बी के द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे प्रदेश भर वृक्षारोपण का कार्यक्रम कि ख़बरे आती जा रही थी वही मुंगेली नाका बिलासपुर स्विमिंग पुल के बगल में ग्रीन गार्डन मैं बिजली विभाग द्वारा जामुन के पेड़ को जड़ सहित काटा गया वहीं छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल बिलासपुर ने आज कुदुदंड में सैकड़ों पेड़ों की बलि दे दी गई ये सब अधिकारियों को दिखाई क्यों नही देता कुदुदंड वार्ड के पूर्व पार्षद प्रत्याशी युवा नेता रेहान रजा ने इस पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है उन्होंने कहा कि कोविड जैसे भीषण महामारी में ऑक्सीजन की कमी से बिलासपुर में ही हजारों लोग मर गए विधुत मंडल के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के साथ आगे रोक लगानी चाहिए मेन्टेन्स केनाम पर पेड़ों की छटाई करें न कि पेड़ ही जड़ से काट डाले। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा फलदार पौधों को भी काटा जा रहा है मुंगेली नाका के नागरिकों सहित सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गंगवानी ने आज विरोध किया तब तक पेड़ काट चुके थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

