बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) विश्व पर्यावरण दिवस के
शुभअवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हेमुनगर, बिलासपुर के द्वारा ग्राम सरवानी के गीता पाठशाला के प्रांगण में नीम के पौधा को शुभ संकल्प देकर लगाया गया। इस कार्यक्रम में आदरणीय राजयोगिनी बी.के.लता दीदी जी, बी. के.उमा दीदी जी,ग्राम के उपसरपंच भ्राता सुखी राम कैवर्त जी ,पंच भ्राता श्री सनत कुमार पोर्ते जी,श्री राजेश कुमार कैवर्त जी,पर्यावरण प्रेमी श्री आत्मा राम साहू जी,बी. के. संतोष भाई जी तथा कुमार संगठन उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भ्राता श्री सुखी राम जी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है।इसके बिना जीवन असंभव है।इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना है।
भ्राता श्री आत्मा राम साहू जी ने कहा कि पुराने समय मे पेड़ -पौधों को देव तुल्य मानकर पूजा व सरंक्षण किया जाता था।वर्तमान समय में अत्यधिक कटाई से पर्यावरण को बहुत नुकसान हुआ है।ये हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।इसलिए इसके महत्व को देखते हुए हम सभी को पेड़-पौधो के सरंक्षण में अपना सहयोग प्रदान करना है।
आदरणीय बी.के.लता दीदी जी ने कहा कि मानव जीवन मे कर्मो का अत्यधिक महत्व है।मनुष्य सुख और दुःख अपने किये हुए कर्मो के कारण पाता है।प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि जीवन मे सुख,शांति हो । इसलिए हमें स्वयं के लिए समय निकालकर परमात्मा को याद कर सच्ची सुख ,शांति को अनुभव करना है।पेड़ -पौधों का महत्व बताते हुए कहा कि जिस प्रकार पेड़-पौधे निःस्वार्थ फल,फूल,शुद्ध वायु देता है।उसी प्रकार हम सब को स्वयं के जीवन मे नैतिक मूल्यों को धारण कर वायुमंडल में सुख ,शांति,पवित्रता की शुभ प्रकम्प्ने फैलाकर विश्व शांति में सहयोगी बनना है।साथ ही शाश्वत यौगिक खेती की विधि बताकर खेती करने की सलाह दिए। वही ब्रम्हाकुमारी के युवा संगठन के श्याम, मनीष, रोशन,राहुल ने वृक्षारोपण में अपना श्रमदान दिया अंत मे आदरणीय बी. के. उमा दीदी जी द्वारा राजयोग ध्यान करवाकर कार्यक्रम का समापन और भ्राता राजेश भाई के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
भवदीय
विजय दुसेजा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

