जगदलपुर 07 जून 2021वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी //
कल आधी रात तकरीबन 1:00 बजे सीजी 17ks 6560 नंबर की कार शिव मंदिर वार्ड निवासी पत्रकार सुनील पांडेय की कार को निशाना बनाया, पांडे ने बताया कि रोज कि तरह घर के सामने कार को रखा करता हूं बीते रात को किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कार कि पीछे कि शीशे को चकनाचूर कर दिया जब सुबह उठ कर देखा तो कार की शीशा टूटा हुआ मिला । साल भर पहले चोर उचक्को को वाहनों पर गली मोहल्ले में कांच तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों को पुलिस पकड़ी थी । अब गिरोह फिर से सक्रिय हो गए है,शहर में महंगी से महंगी कारें अपने अपने निवास के सामने रखते है, रात को पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी कई रूट पर नहीं पहुंच पाती जिसकी वजह से यह गिरोह आसानी से अपने काम को अंजाम देती है। कोरोना काल के बाद शहर के गली मोहल्ले सुनसान हो जाते है जिसकी वजह से भी चोर,शीशा तोड़कर गाड़ी में रखे सामान भी आसानी से पार कर जाते है । लॉक डाउन के बाद से चोरी कि घटना भी बड़ गई है साथ ही कई मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है । बहरहाल पुलिस को रात में ज्यादा पेट्रोलिंग करने की आवश्यकता है ताकि रात में चोर,उचक्के,गुंडे, मवालियो,पर शिकंजा कसा जा सके ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

