अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने इस क्षेत्र के लोगों को नागपुर ट्रेन सेवा हेतु एक बार पुन: पहल की है। नागपुर हेल्थ हब होने के कारण प्रतिदिन अनूपपुर, शहडोल, उमरिया जिले के सैकड़ो लोग इलाज के लिये नागपुर आना – जाना करते हैं। नागपुर के लिये सीधी ट्रेन सुविधा ना होने के कारण मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पडता है। वर्षों से इन जिलों के लोग नागपुर ट्रेन की मांग करते रहे हैं । अब एक बार फिर शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने रेल मंत्री, अध्यक्ष- रेलवे बोर्ड और मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है।
भाजपा नेता मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद श्रीमती सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में अनुसूचित जन जाति बाहुल्य और पिछडे चार जिले हैं। क्षेत्र में पावर प्लांट , कोयला खदानों के कारण कई राज्यों के कर्मचारी कार्यरत हैं। चिकित्सा और शिक्षा की दृष्टि से नागपुर के लिये सीधी ट्रेन सुविधा की बडी आवश्यकता है । यह इस क्षेत्र की दो दशक पुरानी मांग है। लेकिन रेल प्रशासन ने जन भावनाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति आज तक नहीं की है। बजट सत्र में मेरे द्वारा रेल विभाग से चर्चा पर नागपुर तक नियमित ट्रेन चलाने के लिये संसद में विषय उठाया गया एवं तब आश्वासन दिया गया था। सांसद श्रीमती सिंह ने आग्रह किया है कि वाराणसी से नागपुर वाया प्रयागराज ,सतना,कटनी ट्रेन को कटनी, शहडोल, बिलासपुर होते हुए चलाया जाए।
इसके साथ सांसद श्रीमती सिंह ने यह भी मांग की है कि बिलासपुर – रीवा एक्सप्रेस अप – डाउन ट्रेन कोविड के कारण बन्द कर दिया गया था। अनलाक हो जाने के बाद इस ट्रेन का परिचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाना यात्रियों के हित में होगा। साथ ही जैतहरी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर इसका स्टापेज किया जाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी
छत्तीसगढ़August 26, 2026राज्य के विकास में चिरमिरी का अमूल्य योगदान,आज की जनधारा के छत्तीसगढ़ विकास संवाद कार्यक्रम
अपराधAugust 25, 2026रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया की कार्रवाई ,72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹36.33 लाख का मादक पदार्थ बरामद
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष

