(अनिल मेसर्स की रिपोर्ट)
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी अंतर्गत अंबिकापुर बनारस मार्ग के पनसारा मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक क्रमांक C.G. 15 DF 8849 अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रक चालक धर्मपाल राजवाड़े व खलासी राजकुमार सिंह दोनों सूरजपुर जिले के निवासी हैं जो ट्रक के इंजन के नीचे दब गए घटना लगभग 8-9 बजे रात की है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ध्रुवेश जायसवाल के निर्देशानुसार तत्काल चौकी प्रभारी के पी सिंह के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा वहीं राहीगरो की मदद से वाहन चालक व खलासी को निकालने की तरकीब सोची जा रही थी परंतु इंजन के नीचे दबे ड्राइवर व खलासी को निकालने में हर तरफ से कोशिश करने लगे इसी दौरान अंबिकापुर से वापस आ रहे स्थानीय पत्रकार अनिल मेसर्स एवं उनके साथ वाहन मिस्त्री रबानी के द्वारा ट्रक का दरवाजा को तोड़ के अंदर घुसकर अन्य राहीगरो की मदद से उन दोनों को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त हुई वही स्थानीय पत्रकार के द्वारा 108 पर कॉल करके वाहन बुलाकर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु वाड्रफनगर सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से स्थिति गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया वही ट्रक मे लदी शासकीय खाद्य सामग्री की सुरक्षा के लिए चौकी प्रभारी केपी सिंह ने पुलिस बल को तैनात किया दरअसल ट्रक में लोड चना दाल की पैकेट व बोरे पर उत्तर प्रदेश सरकार का सिंबल लगा हुआ दिख रहा है जो शासकीय वितरण प्रणाली के लिए जा रहा था उत्तर प्रदेश सरकार के लिए जा रहा था इस कार्यवाही में आरक्षक ओम प्रकाश कुर्रे, अंकित जायसवाल, जुगेश जायसवाल एवं अन्य रहीगरो ने अपना अहम योगदान दिया निश्चित रूप से सभी के सहयोग से इन दो जिंदगियों को बचाने में सफलता मिली है यही कारण है कि यह दोनों सदस्य अपने परिवार के बीच पहुंच सकेंगे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

