किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
महासमुंद। पुलिस आरक्षी केंद्र परसदा में बुधवार को पुलिस परिवार ने शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर शहादत दिवस मनाया। सुबह 9 बजे पुलिस आरक्षी केंद्र के पुलिस शहीद स्तंभ पर सभी शहीदों को याद कर पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान जिले भर से शहीदों के परिजन पुलिस आरक्षी केंद्र पहुंचे थे। शहीद परिवार की आंखे नम थीं, वहीं गर्व से परिवार का सीना चौड़ा था। शहीदों के परिजनों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे कलेक्टर कार्तिकेय गोयल और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने शहीदों के परिवार से मिलकर उनका हाल चाल पूछा और सभी को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हर पल साथ है। ग्लिब्स ने एसपी प्रफुल्ल ठाकुर से चर्चा की। ग्राम बिरकोनी के शहीद जवान घनश्याम कन्नौजे के नाम से गांव के स्कूल का नामकारण किए जाने की मांग वर्षों से लंबित होने के संबंध में पूछा। इस पर एसपी ने जवाब दिया कि पुलिस की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई अब तक बाकी है। प्रशासन स्तर पर भी पुलिस इस कार्य को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल कर रही है।
गौरतलब है कि महासमुन्द से लगा ग्राम बिरकोनी के घनश्याम कन्नौजे के शहादत के बाद से ग्रामीणों ने मांग की थी कि शहीद के नाम से बिरकोनी स्कूल का नामकरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए। पुलिस के शहादत दिवस के कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, जिले भर के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित आरक्षी केंद्र प्रभारी नीतीश नायर, महासमुन्द एसडीओपी नारद सूर्यवंशी, बागबाहरा एसडीओपी लितेश सिंग, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शेर सिंग बंदे, निरीक्षक मिंज सहित जिले भर के पुलिस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

