🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रेस क्लब चुनाव को दी गई चुनौती, रजिस्ट्रार को हस्तक्षेप करने लिखा गया पत्र

On: July 20, 2021 5:16 PM

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) प्रेस क्लब चुनाव 2021 की चुनाव सूची में अवैध रूप से अपात्र लोगों को जोडकर चुनाव में व्यापक धाँधली किए जाने के कारण चुनाव मतदाता सूची की जांच कर चुनाव में अपात्र लोगों को मत डालने से वंचित किए जाने/चुनाव स्थगित किए जाने संबंधी पत्र रजिस्ट्रार बिलासपुर को दिया गया है।

बता दें प्रेस क्लब बिलासपुर की सदस्यता सूचि देखकर यह आश्चर्य होता है कि कई सदस्य ऐसे समाचार पत्रों से सम्बद्धता दर्शाते हैं जो अस्तित्व में ही नहीं है यहाँ तक की शासकीय कर्मचारियों को भी निहित लाभ के लिए प्रेस क्लब बिलासपुर का सदस्य बना दिया गया है जो विधि सम्मत नहीं है । इस प्रकार की कार्यवाही से सभी पात्र पत्रकार विधिसम्मत लाभ से वंचित हो रहे हैं। ऐसे अपात्र सदस्यों के प्रेस क्लब बिलासपुर के चुनाव में मतदान
करने से पूरी चुनाव प्रक्रिया दूषित होगी एवं निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं होगा। पत्रकार मनीष शर्मा ने प्रेस क्लब बिलासपुर की मतदाता सूची का परीक्षण करवाने के उपरांत ही प्रेस क्लब बिलासपुर का चुनाव संपन्न कराया जावे, मतदाता सूची का परीक्षण होते तक चुनाव प्रक्रिया को स्थगित रखा जावे अथवा अपात्र सदस्यों को मतदान से वंचित रखा जावे।

यह प्रार्थना पत्र माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में रिट याचिका प्रस्तुत
करने के पूर्व न्याय मांग-पत्र के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। चूँकि, प्रेस
क्लब बिलासपुर का चुनाव आगामी दिनांक 24 जुलाई 2021 को नियत है। अतएव आवेदन पर शीघ्र गौर किए जाने निवेदन किया गया है।।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment