जनसुनवाई स्थगित किया जाए, ग्रामीण उग्र हो रहे: मनोज सागर
क्षेत्र के ग्रामीणों एवं महिलाओं का भारी विरोध, प्रशासन इसे गंभीरता से ले
जशपुरनगर:- कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि
कांसाबेल तहसील के टाँगरगाँव में माँ कुदरगढी स्टील प्राइवेट लिमिटेड का विरोध करने पर कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट अभद्रता की जा रही है। टाँगर गाँव ग्रामवासी किसी कीमत पर स्पंज आयरन उद्योग स्थापित नहीँ होने देना चाहते इसके लिए वे आंदोलित हैं और उद्वेलित हो रहे हैं। क्षेत्र की महिलाओं का इसके लिए भारी विरोध है और वे उग्र हो रही हैं । प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए जिससे कि कोई अप्रिय घटना न हो जाये।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत टांगरगांव विकासखण्ड कांसाबेल में माँ कुरदगढी पावर एनर्जी एण्ड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा प्लॉट का स्थापना को लेकर वहाँ ग्रामवासी पिछले रविवार को अनुमति चाही थी परंतु एसडीएम ने पत्र लिखकर जिले में कोविड 19 संक्रमण और धारा 144 का हवाला देते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती की टीप 24 जुलाई को कर दी।उक्त पत्र के जवाब में अनुविभागीय दण्डाधिकारी बगीचा ने अपने पत्र क्रमांक /६ / वाचक -2 / 2021 बगीचा , दिनांक 24/04/2021 के पत्र द्वारा कोरोना संक्रमण होने के कारण जशपुर जिला में धारा 144 लागू होने के कारण किसी भी आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित का हवाला देकर अनुमति नहीं दी। ।
काँग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि कंपनी निजी स्वार्थ के लिए किसी भी प्रकार का उद्योग नियम विरुद्ध लगायेगा तो हम मिलकर इसका विरोध करेंगे। माँ कुदरगढी स्टील प्राइवेट लिमिटेड है जो कि स्पंज आयरन पलांट लगाना चाहते है और जशपुर जिले को बर्बाद करना चाहते हैं।प्लांट लगने से 150000 मीट्रिक टन राखड़ निकलेगा और स्पंज आयरन का कबाड़ अलग से निकलेगा। पूरे क्षेत्र की खेती प्रभावित होगी, खेत बर्बाद होंगे किसान बर्बाद होंगे। इसलिए हम उनकी मंशा को किसी भी स्थिति में हम सफल होने नहीं देंगे । उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को होने वाले जनसुनवाई निरस्त की जाय। ताकि लोग उग्र न हों और स्थिति पर काबू पाया जा सके तथा जिले को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

