🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग : स्कूल खुले 24 घंटे नहीं बीता, हो गया कोरोना विस्फोट, 10 बच्चे संक्रमित

On: August 3, 2021 9:56 AM

कोरबा (पुष्पेंद्र श्रीविस ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़) स्कूल खुलते ही बच्चों में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है। जिले में मिले 24 संक्रमित मरीजों में से 10 स्कूली बच्चे शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन बच्चों की उम्र 9 से 12 साल के बीच की है। कोरोना संक्रमित हुए 10 छात्रों में दो छात्र कक्षा सातवीं में पढ़ाई करने वाले है, बाकी आठ बच्चे प्राइमरी स्कूल के है। स्वास्थ्य टीम द्वारा पूछताछ में ये भी कहा जा रहा है कि ये बच्चे सोमवार की मोहल्ला क्लास में भी शामिल हुए थे।

इस खबर के बाद आज यहाँ पंचायत की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम इन छात्रों के संपर्क में आए लोगो को भी ट्रेस आउट करने का काम कर रही है।

गौरतलब है कि तक़रीबन डेढ़ महीने बाद कोरबा जिले इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज़ एक साथ मिले है। इसके चलते कोरोबा के मरीज़ों के घर वाले मानिकपुर बस्ती को कंटेमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है। वहीं पुलिस और जिला प्रशासन की टीम को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है।

कोरोना के 86 केस एक्टिव

गौरतलब है कि कोरबा में अब तक 54533 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। जिसमें से 53872 मरीज़ अब तक स्वस्थ हो चुके है। यहाँ कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 86 है, और कोरोना की वज़ह से अब तक 575 लोगों की मौत हो चुकी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment