बिलासपुर( वायरलेस न्यूज़ 8/8/21) छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली की पूरे प्रदेश में खुशियां मनाई गई। किसान प्रधान प्रदेश में बैला,नागर एवं औज़ारों की विधिवत पूजा पूरे छत्तीसगढ़ में की गई। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की एक मात्र प्रादेशिक पार्टी स्व अजित जोगी द्वारा बनाई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने भी हर साल की तरह हरेली के त्यौहार को हल पूजा कर मनाया।
जनता कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी ने अपने बिलासपुर निवास पे कार्यकर्ताओं के साथ हल पूजा की और प्रसाद वितरण किया। रेणु जोगी ने छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली की बधाई दी। उस अवसर पे बिलासपुर जिलाध्यक्ष विक्रान्त तिवारी, सुनील वर्मा, विजय सिंह राजपूत, सुधीर गोधरे,अंकित मिश्रा, प्रदीप कुर्रे,रितेश बाजपेई, प्रियांश सोनी, मेड़ी यादव, प्रज्ञान गुप्ता, आर्यन सौलंकी, दिव्य महोबे,सुमन,सुमित,आकाश, बहन मनीषा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.17
Uncategorized2026.07.17मुख्य टिकट निरीक्षक श्री राजकुमार की सतर्कता एवं ईमानदारी से यात्री को मिला उसका खोया हुआ मोबाइल
छत्तीसगढ़2026.07.17नेशनल हाईवे 45 का कुछ माह पूर्व ही मंत्री जी ने निरीक्षण किया और ठेकेदारों के कार्यों से संतुष्ट भी थे फिर क्या..
Uncategorized2026.07.17*भारी बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने दिए राहत एवं बचाव के निर्देश*
