🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संकल्प के चार विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

On: August 10, 2021 3:43 PM

चारों विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 50000 रुपया का चेक प्रदान किया गया

(सुनीता गुप्ता ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ जशपुरनगर)

एकलव्य विद्यालय सन्ना की भी तीन बालिकाओं को मिला 50000 रुपया का चेक विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के चार विद्यार्थियों सहित कुल 10 अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने हेतु आदिवासी विकास विभाग द्वारा ₹50000 का चेक देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसमें एकलव्य विद्यालय सन्ना की भी तीन छात्राएं शामिल थी। जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई प्रयास किए जा रहे हैं । इस वर्ग के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए प्रदेश और जिला में प्रयास, संकल्प और एकलव्य आवासीय विद्यालय संचालित है जहां जिले के सैकड़ों बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। संकल्प के चार विद्यार्थी हैं, अनूप भगत, वर्षा तिर्की, पूर्णिमा पैकरा और अदिति उरांव ।इन चारों विद्यार्थियों ने 2020 की जेईई मेंस परीक्षा क्वालीफाई कर एन. आई. टी. में प्रवेश प्राप्त किए हैं। इसी तरह एकलव्य विद्यालय सन्ना की तीन छात्राएं हैं , खुलेश्वरी पैकरा, पुष्पा लकड़ा और प्रियंका बेक । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में इन सभी बच्चों को ₹50000 का चेक जशपुर विधायक श्री विनय भगत जी के द्वारा प्रदान किया गया । विधायक जशपुर द्वारा पुरुस्कृत सभी बच्चों का उत्साहवर्धन यह कहते हुए किया कि वर्तमान प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित है और हम सब जिले के सभी होनहार विद्याथियों के उच्च शिक्षा के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे । उन्होंने आगे कहा हमारा जिला विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही जिला कलेक्टर के कुशल नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार सफलता के नए नए इतिहास रच रहे है । उन्होंने पुरुस्कृत सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने भी बच्चों की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी बच्चों को बधाई दिया। कार्यक्रम मे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के एस मंडावी , वन मंडलाधिकारी श्री कृष्ण कुमार जाधव, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सहायक आयुक्त श्री बी के राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस एन पंडा तथा प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment