रायगढ़(वायरलेस न्यूज़ ) यादव समाज के सदस्य एवम प्रतिनिधियो ने रायगढ़ प्रवास पर पधारे गौ सेवा आयोग अध्यक्ष को रायगढ़ के सक्रिय सदस्यों को आयोग में सदस्य बनाए जाने नाम प्रस्तावित कर ज्ञापन दिया।
ज्ञात हो कि रायगढ़ प्रवास में पधारे राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास रायगढ़ स्थित चक्रधर गौशाला निरीक्षण हेतु पहुँचे,वहां से सर्किट हाउस आकर जनप्रतिनिधि,स्थानीय क्षेत्रवासी एवम एवम कई समाज,संस्था से मुलाकात किये जिसमे रायगढ़ की सबसे पुरानी और सक्रिय समाज यादव समाज भी पहुची, भेंट मुलाकात कर समाज के सदस्यों ने रायगढ़ में गौ माता से संबंधित विस्तृत चर्चा की एवं गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के कर्मठ एवम सक्रिय सदस्य वृंदावन यादव प्रदेश अध्यक्ष एवम महासभा छतीसगढ़ एवम शाखा यादव नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रायगढ़ को सदस्य बंनाने ज्ञापन देकर नाम प्रस्तावित किया जिस पर अध्यक्ष ने उनके नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी से आप सभी की भावनाओ को ध्यान में रखकर जरूर चर्चा की जाएगी। पहले भी समाज के द्वारा मुख्यमंत्री,प्रभारी मंत्री,उच्च शिक्षा मंत्री,एवम रायगढ़ के विधायक से नाम की मांग की जा रही है। यह कहना लाजमी होगा कि रायगढ़ का यादव समाज बहुत सक्रिय है अपने स्तर पर कई बड़े सामाजिक कार्य किए हैं जैसे भवन निर्माण ,मड़ई महोत्सव,जन्माष्टमी, गौ सेवा आदि जैसे सामाजिक कार्य होते आ रहे हैं,ज्ञापन देने के दौरान समाज के सक्रिय सदस्यों में विकास ठेठवार,लालचंद यादव पूर्व पार्षद ,रामनंदन यादव,विमल यादव,जतिराम यादव,महेंद्र यादव,कान्हूराम यादव,संजय यादव,संतोष यादव उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य

