रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ।सावन के अंतिम सोमवार को जिले तथा आसपास जिलों के श्रृद्धालु बड़ी संख्या में बाबाधाम कोसमनारा दर्शन के लिये आते हैं । सीमावर्ती राज्य ओड़िसा के बेलपहाड़ से शेख नासिर का परिवार भी कोसमनारा सत्यनारायण बाबा के दर्शन के लिये आया था । अंतिम सोमवार को काफी संख्या में श्रृद्धालु जलाभिषेक के लिये आये हुये थे कि शाम करीब 17.30 बजे *शेख नासिर की बेटी तहरीन उम्र करीब 08 वर्ष* भीड़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई जो ट्राफिक पुलिस के हेड कांसटेबल रिखीराम दुबे को रोती हुई मिली । बच्ची से पूछने पर अपना नाम व बेलपहाड़ के गोहाडेरा की रहने वाली बताई जिसे माता-पिता के पास पहुंचाने का दिलासा देकर हेड कांसटेबल पेट्रोलिंग वाहन में बिठाये और पुलिस कन्ट्रोल रूम को वायरलेस पर गुम बच्ची के मिलने का पाइंट दिये और बाबाधाम परिसर में बच्ची के परिजनों को तलाश करने ड्यूटी में लगे जवानों को निर्देशित किये । जल्द की दर्शन करने आये लोगों को जानकारी हुई कि एक गुम बच्ची ट्राफिक पुलिस के पास है, तब बच्ची की खोज कर रहे उसके पिता ट्राफिक पुलिस के पास आये जिसके सुपुर्द बच्ची को किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

