रायगढ़(जी.जी. वायरलेस न्यूज़) आज एक अजीब वाकये ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया था जब डेड बॉडी को लेकर अस्पताल से घर जाने की बजाय एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए वहां जमकर नारेबाजी भी की। दरअसल, पुसौर क्षेत्र के रनभांठा गांव के मामले में एक युवक की कल शाम निजी अस्पताल में मौत हुई है। इसी प्रकरण को लेकर अब मामला तूल पकड़ चुका है। मृतक के पीड़ित पिता ने पुलिस को लिखित तौर पर नामजद शिकायत दी है।
क्या है पूरा मामला..?
पुसौर थाना क्षेत्र के रनभांठा गांव के रहने वाले व्याख्याता कौशल प्रसाद मिश्रा ने लिखित शिकायत पुलिस को दी है कि उनके गांव के राजकुमार छतर और उसके भाई के साथ अन्य लोगों ने उसके बेटे महेंद्र मिश्रा के साथ मारपीट की है जिससे कि उसकी मौत हुई है। दरअसल, घटना कल की है। लिखित शिकायत में मृतक के पिता ने यह भी लिखा है कि जन्मजय छतर ने फोन पर बताया था कि उसका बेटा महेंद्र उसके भाई राजकुमार छतर को मारने के लिए आया था और उन लोगों ने उसे समझा कर बैठा रखा है। इधर जब स्कूल से कौशल मिश्रा वहां पहुंचे तो घायल बेटे महेंद्र की हालत बुरी थी और उसे इलाज के लिए पहले डॉक्टर रूपेंद्र के लिए लाया गया और वहां से निजी अस्पताल मेट्रो ले जाया गया था जहां कल शाम उसकी मौत हो गई। अब पीड़ित पिता अपने साथी गांव वालों के साथ न्याय की गुहार करने बेटे महेंद्र का शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गए थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

