बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा के साथ संयुक्त रूप से क्षत्राणी वीरांगनाओं ने उत्साह पूर्वक सावन उत्सव समारोह का रंगारंग आयोजन किया ।समारोह में सावन सुंदरी प्रतिस्पर्धा सहित गीत नृत्य व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल व अन्य प्रतिस्पर्धा को उत्साह पूर्वक आयोजित किया एवं उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग भी लिया। स्थानीय एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर समारोह को प्रारंभ करने की घोषणा अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता सिंह द्वारा किया गया।
सावन उत्सव कार्यक्रम में सुनीता सिंह ने सर्वप्रथम सभी का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए सभी के सुखद जीवन की कामना की उन्होंने सावन और हरियाली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह महीना नवांकुरता और अन्नपूर्णा मां के वरदान का महीना होता है। चारों और हरियाली और खुशियां छाई होती हैं। ज्ञातव्य हो कि कोरोनावायरस कारण सभी छत्राणियां काफी दिनों बाद एकत्र हो पाई थीं। कार्यक्रम में छत्राणियों के बीच काफी उत्साह देखा गया। यही वजह थी कि कार्यक्रम में बहुत उत्साह और खुशियां व्याप्त थी। काफी दिनों बाद मिलने की उत्कंठा में छत्राणियों ने दीपका, कोरबा ,रतनपुर ,कोटा से भी पहुंच कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी थी। कार्यक्रम के दौरान सावन सुंदरी स्पर्धा भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान में जया सिंह (दीपका )रहीं वहीं दूसरे स्थान में सुजाता सिंह और तृतीय स्थान में मीरा सिंह रहीं। सभी विजित सावन सुंदरियों को क्राउन पहनाकर तालियों की गड़गड़ाहटों के बीच सम्मान के साथ उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात अन्य स्पर्धा और गीत गायन के अवसर पर सभी ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कृत हुए। इस अवसर पर सभी प्रतिस्पर्धीयों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया । समारोह में सम्मिलित सभी छत्राणियों ने सावन महोत्सव की शुभकामनाएं देकर एक दूसरे को सुखद जीवन की बधाइयां दी। समारोह के अंत में लजीज व्यंजनों के साथ डिनर का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सुनीता सिंह ,जया सिंह, सुजाता सिंह ,मीरा सिंह, स्वाति सिंह (रिंकू),रानी सिंह, मंजुला सिंह, कल्पना सिंह, वर्षा राणा सिंह ,ज्योति सिंह,
मिथिलेश सिंह, पूजा सिंह , माया सिंह ,इंदू सिंह ,नेहा सिंह, विद्या सिंह ,छवि सिंह ,पूजा सिंह , पिंकी सिंह, गीता सिंह ,आवनी सिंह, पावनी सिंह, जूनी सिंह, आयुषी सिंह ,अंकिता सिंह ,ओमी सिंह, आकांक्षा सिंह, नैंसी सिंह आदि छत्राणियां शामिल थी।
०
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

