रायगढ़ (जी. जी. वायरलेस न्यूज़) जिले के बिजारी कोयला खदान में आज दोपहर ओवर लोड से भरी दो वाहने सुरक्षा प्रहरी ने जांच के दौरान पकड़ी और इस मामले में कार्रवाई के बजाए बिजारी के मैनेजर व अन्य अधिकारी अपनी गलती छुपाने लिए मामले में लीपापोती करने में लग गए है।
जानकार सूत्रों के अनुसार एसईसीएल द्वारा संचालित बिजारी कोयला खदान से अक्सर ओवर लोड कोयले की गाड़ियां यहां के अधिकारियों की सेटिंग से निकलती है और बड़े लेनदेन से कोयला चोरी का यह खेल लगातार जारी है। आज जब सुरक्षा प्रहरी ने फिर से जांच के दौरान दो वाहनों में क्षमता से अधिक कोयला परिवहन करते हुए पकड़ा तो बिजारी कोयला खदान के जिम्मेदार अधिकारी इस अफरा-तफरी में कार्रवाई के बजाए पल्ला झाड़ते नजर आए और कोयला चोरी की वारदात को छुपाने के लिए सुरक्षा प्रहरी को दबाव डालकर पकड़े गए वाहन को छोड़ने के लिए आदेश देते नजर आए।
सूत्र यह भी बताते हैं कि तमनार ब्लाक स्थित बिजारी कोयला खदान से लगातार ओवर लोड़ कोयले से लदी गाड़ियां यहां के जिम्मेदार अधिकारियों की सेटिंग की वजह से निकल रही है और ऐसे कोयला चोरी को रोकने की बजाए कोयला चोरी करने वाले ट्रांसपोर्टर और अधिकारी पुलिस को भी गुमराह कर रहे हैं। मामले की जांच होती है तो कई ट्रांसपोर्टर और एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारी बेनकाब होंगे। इस मामले में एक गाड़ी का नंबर सामने आया है जिसका नंबर सीजी 13 यूजी 8644 है और दूसरी गाड़ी की भी जांच जारी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

