🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में सभापति सुरेंद्र यदु ने दिए आवश्यक निर्देश

On: August 20, 2021 7:41 AM

भाटापारा (वायरलेस न्यूज़) जनपद पंचायत भाटापारा शिक्षा स्थायी समिति के सभापति सुरेंद्र यदु एवं सदस्यगण श्रीमती शैल कुमारी नेताम, श्री रामेश्वर ध्रुव, श्रीमती संतोषी दीपक धोरे एवं श्रीमति नंदिनी अविनाश ध्रुव के द्वारा जनपद सभागृह में शिक्षा स्थाई समिति की बैठक मेंशामिल बीईओ,एबीईओ,
बीआरसीसी एवम संकुल समन्वयको को आवश्यक निर्देश देते हुए भाटापारा जनपद पंचायत अंतर्गत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों की शालाओं में नए शिक्षा सत्र के सफलतापूर्वक संचालन हेतु आवश्यक परिचर्चा की गई।
सभापति श्री सुरेंद्र यदु ने विद्यालयों में विद्यालयों में साफ-सफाई,सोशलडिस्टेंसिंग, कोविड-प्रोटेक्टिव बिहेवियर का पालन, शिक्षकों एवं पात्र कर्मियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण, स्कूली बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, पालकों की सहमति आधारित प्रशासन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चो का कोरोनाजांच, शालाओं का सघन निरीक्षण, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं अवकाश लेखा, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के गुणवत्ता पूर्ण संचालन, विद्यालयो में टूट-फूट मरम्मत हेतु आवश्यकतानुसार प्रस्ताव और स्वीकृत हो चुके अपूर्ण कार्यो की स्तिथि, शिक्षकों की कमी के संबंध में जानकारी लेते हुए शालाओं के व्यवस्थित संचालन हेतु ध्यान दिए जाने की विशेष आवश्यकता बतलाई । बैठक में उपस्थित संकुल समन्वयक गण के द्वारा अधीन संचालित स्कूलों में उपलब्धताओ व न्यूनताओं के संबंध में जानकारी दी गई। जनपद स्तर के सम्बंधित कार्यो के निराकरण लिए सभापति श्री सुरेंद्र यदु द्वारा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया। नव पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी श्री के के यदु ने पढ़ई तूहर दुआर अभियान, ऑनलाइन ऑफलाइन क्लासेज के संचालन, मोहल्ला क्लासेस के संचालन में पंचायतों एव समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता बतलाई एवम आभार प्रदर्शन द्वारा किया गया। यह जानकारी विकासखंड मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी श्री ईश्वर देवदास द्वारा दी गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment