रायगढ़ (जी जी वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ जिले में राजस्व विभाग का कर्मचारी डैम में डूब गया है। युवक रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए किंकारी डैम पर गया था। जहां वो अपने कुछ साथियों के साथ नहाने के लिए डैम में उतर गया। लेकिन डैम में तेज बहाव होने के कारण वो डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने इस बात की जानकारी प्रशासन को दी थी। जिसके बाद सोमवार सुबह से गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। युवक का 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। पूरा मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है।बताया गया है कि 28 वर्षीय दिल कुमार बरमकेला तहसील में राजस्व विभाग में पदस्थ था। वो रविवार को अपने 5 से अधिक दोस्तों के साथ डैम में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे वो और उसके दोस्त डैम में नहाने के लिए उतर गए। पर जिस जगह पर दिल कुमार नहा रहा था। वहां पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। देखते ही देखते युवक अपने दोस्तों के सामने ही पानी में डूब गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

