🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

घटिया निर्माण देखकर भड़के, संसदीय सचिव मिंज

On: August 31, 2021 4:13 PM

30 बिस्तर नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के घटिया निर्माण का निरीक्षण

जशपुर सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) :- संसदीय सचिव यूडी मिंज आज फरसाबहार में निर्माणाधीन 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सालय भवन के घटिया निर्माण को देखकर भड़क गए। और उन्होंने निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी के कार्यपालन अभियंता श्री साहू को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई।उन्होंने वीडियो काल करके गुणवत्ताहीन कार्य भी दिखाए। साथ ही निर्देश दिए कि एक स्क्वेयर मीटर तोड़ कर इसकी गुणवत्ता की जाँच कराई जाय और करवाई की जाय।
उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी के मॉनिटरिंग नहीं किए जाने के कारण ठेकेदार को घटिया निर्माण कार्य करने का प्रश्रय मिलता है पिछले दिनों मुझे इस बात की शिकायत मिली थी कि इस भवन का निर्माण घटिया निर्माण हो रहा है आज भ्रमण के दौरान फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पहुंचकर जब से मैंने देखा तो तो आज तो बिल्कुल ही घटिया निर्माण गुणवत्ता ही निर्माण कार्य किया जा रहा है ।भवन में उपयोग किए गए निर्माण सामग्री जांच करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि भवन के जुड़ाई में उपयोग की गई ईट सीमेंट की मात्रा है वह उंगली चलाए जाने पर वह निकल जा रही है इससे प्रतीत होता है कि उसमें किस अनुपात में मसाले का उपयोग किया गया है और उसकी जुड़ाई की गई है इस प्रकार का घटिया निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे घटिया निर्माण करने करने वाले अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment