🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

धर्मातरण के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में 6 सितम्बर को निकाली जायेगी रैली एवं दिया जायेगा ज्ञापन

On: August 31, 2021 4:26 PM

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर में हो रहे धर्मातरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में 6 सितम्बर को निकाली जायेगी रैली एवं दिया जायेगा ज्ञापन, जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में बैठक हुई। जिला भारतीय जनता पार्टी के कोरग्रुप के सदस्य छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के नेतृत्व में यह रैली निकाली जायेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार सत्ता में रही है तब-तब धर्मांतरण बड़े तेजी से होता रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है प्रदेश भर में गांव, गली मोहल्लों में प्रार्थना सभा के नाम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है जो घोर निंदनीय है। श्री कुमावत ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यहॉ सभी धर्म को मानने वाले लोग निवास करते है। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मो का सम्मान करती है लेकिन धर्मांतरण का विरोध करती है। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन केन्द्र की सरकार में मंत्री पद को त्याग कर राष्ट्रसेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी में राजनीति की शुरूवात की। आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा है, जिसके कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं राष्ट्र सेवा के लिए सदैव आगे रहते है और सभी धर्मो का सम्मान करते है।
भाजपा जिला महामंत्री द्वय घनश्याम कौशिक एवं मोहित जायसवाल ने भी धर्मांतरण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है जिसका हम विरोध करते है और। धर्मांतरण होना प्रदेश के लिए चिंता का विषय है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्य योजना अनुसार बिलासपुर में 6 सितम्बर 2021 सोमवार को दोपहर 1 बजे गांधी चौक से नेहरू चौक तक रैली निकालकर विरोध किया जाएगा तत्पश्चात ज्ञापन भी सौपा जाएगा। रैली में सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
युवा मोर्चा प्रभारी द्वय दीपक सिंह ठाकुर एवं कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले आज बिलासपुर में गली-गली में घुम रहे है लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है इसका युवा मोर्चा पूरजोर विरोध करती है।
बैठक को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सूर्या, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे इलाज व लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है, अगर धर्मांतरण नही रूकेगा तो पार्टी आगे उग्र आंदोलन करेगी।
बैठक को युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सराफ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा व आभार सौरभ कौशिक ने किया। इस मौके पर रितेश अग्रवाल, केतन सिंह, नितिन पटेल, सिद्धार्थ शुक्ला, रोशन सिंह, नील कमल मिश्रा, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, मनीष पाठक, अनुभव शुक्ला, वेदांत शुक्ला, संदीप केशरी, रौनक श्रीवास्तव, विशाल मिश्रा, यश देवांगन, अमित पाल, छत्रपाल सिंह, किसन सोनी, ओंकार पटेल, निखिल श्रीवास, अमित सहारे, दीपक साहू, हरिकेश गुप्ता, कुंदन दीवान, लक्ष्मीकांत शास्त्री, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, नितिन छाबडा, मुकेश राव, लव श्रीवास, लव दीक्षित, इन्द्रजीत सिंह, अरविंद साहू, टिकेश्वर कौशिक, नरेन्द्र नायक, जितेन्द्र भास्कर, तुषार चन्द्राकर, मिथलेश सिंह, विरेन्द्र अनुरागी, वैभव गुप्ता, गगन छाबड़ा, सुचित कुमार मरावी, हर्ष पटेल, करण यादव, दीपक सिंह, अमित पाटनवार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment