टीएस सिंहदेव ने पूर्व सांसद गोदिल अनुरागी का हाल जानने सीएमओ महाजन को घर भेजा
बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़ 7 सितंबर) अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में सांसद और विधायक रह चुके रहस कला गुरु गोदिल प्रसाद अनुरागी की तबीयत को जानने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन उनके घर पहुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर सीएमएचओ को यह निर्देश दिया था। पूर्व सांसद अनुरागी की बेटी तान्या ने बताया कि उन्हें 19 जुलाई को पक्षाघात लगा। निजी अस्पताल में उनका इलाज हुआ है लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उनकी सेवा घर पर ही करने की सलाह दी।
रतनपुर के समीप ग्राम नवापारा में 92 वर्षीय अनुरागी अपने परिवार के साथ रहते हैं। ज्ञात हो कि अनुरागी श्रीकृष्ण की जीवनी पर आधारित रहस की अनूठी प्रस्तुति के लिये जाने जाते हैं। रहस के चलते उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक रही कि कां3ग्रेस ने उन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ाया। अनुरागी सन 1980 में बिलासपुर सुरक्षित संसदीय सीट से सांसद चुने गए। इसके पहले सन 1967 से 1977 तक वे 10 साल विधायक भी रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

