किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
20 लाख रुपए का एक क्विंटल गांजा परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार
महासमुन्द -महासमुंद जिला पुलिस ने गांजा तस्करी पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ओडिशा से मध्यप्रदेश तक गांजा तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और तस्करो के कब्जे से 1 क्विंटल गांजा बरामद किया है, जप्त गांजा की कीमत 20 लाख रुपए बताया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए महासमुन्द जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने एक जानकारी मे बताया है कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं इसके परिपालन में सिंघोडा थाना पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे 53 पर अन्तर्राज्यीय सीमा के निकट स्थित रियाज़ ढाबा के निकट बल तैनात कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ओडिशा से आ रहे टाटा इंडिगो वाहन को रोका गया और उसमें सवार करण सिंह, फकीर राजहंस, और कुंवर सिंह सभी निवासी मध्यप्रदेश से पूछताछ की गई तथा संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई जिसमें लगभग एक क्विंटल गांजा परिवहन करते पाया गया, जप्त गांजा की कीमत 20 लाख रुपए बताई गई है, वहीं परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, यह कार्यवाही सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले के निर्देशन में सिंघोडा थाना प्रभारी चंद्र कांत साहू और टीम द्वारा की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

