क्रोमा स्टोर से 82 हजार का खरीदा गया लेपटॉप 5 दिन में हुआ खराब
बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) क्रोमा इनफिनिटी स्टोर लि. से 82 हजार रु.का घटिया लेपटॉप कुदुदंड के उपभोक्ता को थमाकर परेशान किए जाने को लेकर
वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है साथ ही ज्ञात हुआ है कि उक्त स्टोर की इस तरह की और भी शिकायत है जिसकी सुनवाई नही होने की बात सामने आई है।
पूरा मामला इस प्रकार है। रामा मैग्नेटो मॉल के आगे क्रोमा इनफिनिटी रिटेल लि. बिलासपुर से कुदुदंड निवासी योगेश चौहान ने 82 हजार रु.में अपने बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए “आसुस”कंपनी का लेपटॉप 17 जून 21 को खरीदा था और खरीदने के 5 वें दिन से ही खराब होना प्रारंभ हो गया जिसके चलते बच्चे की पढ़ाई प्रभावित हो गई उपभोक्ता योगेश चौहान का स्टोर आना जाना तथा शिकायतों का दौर शुरू हो गया लेकिन स्टोर प्रबंधक सुनील कुमार का रूखे ब्यवहार से दुखी श्री चौहान ने कानून का सहारा लेते हुए उन्होंने केश हाईकोर्ट अधिवक्ता अक्षरा अमित को सौंप दिया है।
अब क्रोमा इनफिनिटी स्टोर लि. को कानूनी नोटिस थमाकर कार्यवाही प्रारम्भ की जा चुकी है।
नोटिस में अधिवक्ता अक्षरा अमित ने लिखा है कि आपके स्टोर में मेरे क्लाइंट के द्वारा लेपटॉप लेकर बार बार स्टोर जाकर सुधरवाने के निवेदन के बाद भी ठीक नही हुआ जिससे उसके बच्चे की पढ़ाई प्रभावित हुई साथ ही मानसिक आर्थिक और समय का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई नया लेपटॉप देकर पूरा करें अन्यथा मामला कोर्ट के माध्यम से हल निकाला जाएगा।


Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

