🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण:
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री यू.यू. ललित के सामने दन्तेवाड़ा में प्रकरण का निराकरण

On: September 11, 2021 1:21 PM

बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज़) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ;नालसा, नई दिल्ली के निदेर्शानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मागर्दशर्न में आज पूरे प्रदेश भर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें तहसील न्यायालयों से लेकर जिला एवं उच्च न्यायालय स्तर तक सिविल, आपराधिक एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में पक्षकारगण उपस्थित हैं। लोक अदालत भौतिकी उपस्थिति एवं वचुर्अल विडियो कान्फे्रंसिंग दोनों पद्धति से आयोजित की जा रही है। आज नक्सलाईट प्रभावित जिला दन्तेवाड़ा में इस अवसर पर

अचानक सवोर्च्च न्यायालय के माननीय श्री न्यायमूर्ति यू. यू.ललित जो राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ;नालसा के कायर्पालक अध्यक्ष भी हैं वे विडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से निरीक्षण के लिये जुड़े। लोक अदालत में उस समय आदिवासी समुदाय के एक व्यक्ति का मोटर दुघर्टना दावा से संबंधित एक प्रकरण का निराकरण की प्रक्रिया चल रही थी, जिसका माननीय श्री न्यायमूर्ति यू।यू.ललित महोदय ने अवलोकन किया।
माननीय श्री न्यायमूर्ति यू.यू. ललित द्वारा पक्षकारों से विडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से चर्चा भी की गई। हल्बी बोली बोलने वाले पक्षकारों की बातों को समझाने के लिये मान.न्यायमूर्ति को अनुवादक की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। मृतक बोकले नागेश की दुघर्टना में मृत्यु पर मोटर दुघर्टना दावा अधिकरण दंतेवाडा श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी के न्यायालय में मृतक की पत्नी,मां तथा पिता के द्वारा वाहन चालक,वाहन स्वामी एवं यूनाईटेड इंडिया इंश्यो0कं0 के विरूद्ध 18 जनवरी 2021 को क्षतिपूर्ति दिलाये जाने का मामला पेश किया गया था। विगत 2 नंवबर 2020 को प्रातः दंतेवाडा से 125 किमी दूर ग्राम फन्दीगुड़ा मोड के पास ट्रक दुघर्टना में आवेदक के बेटे की मृत्यु हो गई थी, जिसकी क्षतिपूर्ति,के रूप में 12 लाख रूपये के मुआवजे में पक्षकारों के मध्य समझौता होने की प्रक्रिया विडियो कान्फे्रंसिंग के दौरान पूर्ण हुई। समझौते की राशि यूनाईटेड इंडिया इंश्यो0कं0लि0 के द्वारा भुगतान किया जावेगा।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय कायर्वाहक मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्राए कायर्पालक अध्यक्षए छ0ग0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर तथा श्री अशोक जैन, सदस्य सचिव, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ;नालसा श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी,जिला न्यायाधीशध्अध्यक्षए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दन्तेवाड़ा तथा श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, सदस्य सचिवए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर,श्री शहाबुद्दीन कुरैशी सीपीसी भी विडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से प्रकरण की सुनवाई के समय जुड़े रहे। माननीय श्री न्यायमूर्ति यू.यू. ललित के द्वारा तहसील न्यायालय केशकाल में श्री पुनीतराम गुरूपंच, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तथा जिला न्यायालय जगदलपुर में श्रीमती निधि शर्मा तिवारी,अति.जिला न्यायाधीश के न्यायालय में चल रही नेशनल लोक अदालत का विडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त किये। यह पहला अवसर है कि सवोर्च्च न्यायालय के न्यायाधीश के द्वारा लोक अदालत में विडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से जुड़कर लोक अदालत की कायर्वाहियों का अवलोकन किया ।
विडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण के लिए उच्च न्यायालय की कम्प्यूटराईजेशन कमेटी के चेयरमेन माननीय श्री न्यायमूर्ति मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव के मागर्दशर्न में रजिस्ट्रार श्री शहाबुद्दीन कुरैशी द्वारा पूरे प्रदेश भर के न्यायालयोें को विडियो कान्फेसिंग के लिंक से जोड़ने का महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। विधिक सहायता अधिकारी छ0ग0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment