बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ )15 सितम्बर 2021ः– छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ, क्षेत्रीय इकाई बिलासपुर के तत्वाधान में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस 15 सितम्बर के अवसर पर ‘‘ अभियंता दिवस ‘‘ का आयोजन कल्याण भवन तिफरा, बिलासपुर में किया गया।
छत्तीसगढ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक इंजी. श्री भीम सिंह कंवर, मुख्य अतिथि तथा छ.स्टे.पॉ.ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक इंजी. श्री आई.एल.देवांगन एवं छत्तीसगढ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अति.मुख्य. अभियंता इंजी. श्री संदीप कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कंवर ने भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया के जीवनी पर प्रकाश डालते हुये बताया कि उन्होने अपने जीवन में अनेकों सामाजिक, आर्थिक एवं एक इंजीनियर के रूप में भारत के पुर्ननिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसका अनुसरण करके कोई भी व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री देवांगन एवं श्री वर्मा ने सभी को अभियंता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम मे पॉवर कंपनी से सेवानिवृत्त अभियंताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पॉवर कंपनी के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, एवं छ.ग.विद्युत मंडल पत्रोपाधि संघ के प्रांतीय महासचिव श्री बी.बी जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौहान, उपाध्यक्ष रजनी मिंज, कैलाश देवांगन, सचिव गिरिश श्रीवास्तव एवं बडी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।
संलग्नः-फोटोग्राफ्स।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

