🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

16 सितंबर को वार्डों में ब्याप्त समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शामिल होंगे

On: September 15, 2021 3:40 PM

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्डो में व्याप्त बुनियादी समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक धरना प्रदर्शन में 16 सितम्बर गुरूवार को शामिल होंगे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल। बिलासपुर उत्तर मंडल के वार्ड क्र.58/61 के भारतीय स्टेट बैंक के पास रज्जू होटल के सामने मेनरोड सरकंडा, पश्चिम मंडल के वार्ड क्र.8/21 जरहाभांठा मिनी बस्ती मंडल भवन के पास, दक्षिण के वार्ड क्र.19/29 खुदीराम बोस चौक तारबहार, पूर्वी मंडल के वार्ड क्र.41/44 पुराना पावर हाउस तोरवा, मध्य मंडल के वार्ड क्र.31/35 के कृष्णा नगर साव धर्मशाला के सामने जुना बिलासपुर में आयोजित किया गया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जीवनानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, मंडल संगठन प्रभारी विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन, रमेश लालवानी, मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, जगदीश पाण्डेय, श्रीकांत साहरे, शेखर पाल, वल्लभ राव, प्रवीण तिवारी, डी.के. साहू, वार्ड प्रभारी शक्ति केन्द्र संयोजक सहसंयोजक राजेश दुसेजा, उमेश मिश्रा, बृजेश साहू, अनुज टंडन, गेंदलाल खारसे, आयोध्या डहरिया, मधु सुदन राव, बबलू रजक, रेणुका नागपुरे, उमेश यादव, हाजी गुलाम मोईनुद्दीन, बल्लु हरियाणवी, भागवत गुप्ता, संतोष देवांगन ने आयोजित धरना प्रदर्शन में वार्ड के नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment