🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाने की सुविधा

On: September 17, 2021 11:04 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)
समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध की जा रही है। इसी के तहत मँच द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है जिसमें 12 वर्ष से ऊपर प्रत्येक व्यक्ति का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा ।
मँच के प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी एवँ युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पँ. अमित तिवारी ने बताया इसके लिए अनिवार्य दस्तावेज में परिवार का राशन कार्ड एवं उस पर अंकित सदस्यों के आधार कार्ड साथ में लेकर आना है एवं सभी सदस्यों को भी साथ में आना है प्रत्येक सदस्य के लिए यदि गरीबी रेखा राशन कार्ड है तो 5 लाख तक का प्रति व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा और यदि सामान्य राशन कार्ड है तो प्रत्येक व्यक्ति के लिए 50 हजार तक का आयुष्मान कार्ड प्रति व्यक्ति बनाया जावेगा । समाज के लोग अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं । शिविर स्थल ज्ञानम पैलेस सरजू बगीचा आजाद नगर बिलासपुर समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिनांक 18 सितंबर 2021 शनिवार
इस हेतु मँच के सदस्य युवा प्रकोष्ठ के सदस्य जानकारी एवम सहयोग हेतु उपस्थित रहेंगे।संपर्क हेतु: 9907400984

भवदीय
पँ. अमित तिवारी
प्रदेशाध्यक्ष
युवा प्रकोष्ठ
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment