बिलासपुर (,वायरलेस न्यूज़) 18-9-2021 दिन शुक्रवार को बिलासपुर सांसद अरुण साव ने शहर के विभिन्न वैक्सिनेशन सेंटरों में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ दौरा कर जायजा लिया।बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने बेलतरा विधानसभा अंतर्गत साइंस कॉलेज अनुसूचित जाति छात्रावास स्थित एवं लिंगियाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित टीकाकरण केंद्रों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया एवं टीकाकरण के लिए आये हुए लोगो तथा इस कार्य मे लगे हुए स्वास्थ्य एवं निगम कर्मियों से चर्चा कर उनका अनुभव जाना।इस अवसर पर पार्षद ओमप्रकाश पाण्डेय,अनिल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष धन्नजय त्रिपाठी,जित्तू साहू,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,प्रणव शर्मा,राजेन्द्र अग्रहरि,अभिषेक साव,संजय पटेल,कुंदन दीवान,यश देवांगन,सुमित मोहले,हिमांश देवांगन,अरुण रजक,करन सारथी,हरिओम यादव,ईश्वर यादव,पेशिराम जायसवाल आदि भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तत्पश्यात सांसद साव बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत नूतन चौक कन्या शाला स्थित टीकाकरण केंद्र पहुँचे टीकाकरण अभियान में लगे हुए स्वास्थ्य तथा निगम कर्मियों एवं टिका लगवाने आये हुए लोगो से चर्चा करते हुए सांसद अरुण साव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत मे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रिकार्ड लगभग ढाई करोड़ टीकाकरण पूरे भारत मे मात्र एक दिन में किया गया है जो की दुनिया के कई देशों की आबादी से कहीं ज्यादा है आप सभी ने जिसप्रकार से इस महाभियान में अपनी महती भूमिका निभाई है उसकी जितनी प्रसंसा की जाए कम है।सरकंडा कन्या शाला में मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा ,पार्षद विजय ताम्रकार , पार्षद श्याम साहू , पार्षद पुष्पा तिवारी , मंडल प्रतिनिधी सतीश गुप्ता , मंडल महामंत्री डीके साहू , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन दूसेजा , आलोक दुआ, किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक दुबे,मनोज मिश्रा,संतोष ठाकुर,अशोक सराफ,शैल कश्यप,विवेक ताम्रकार,दीपक यादव,दीपा शर्मा,तेजू कश्यप आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

