🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

करील तोड़ने गई युवती से लखनी देवी मंदिर के पीछे जंगल मे युवक ने किया दुष्कर्म

On: September 20, 2021 7:33 AM

बिलासपुर / रतनपुर (वायरलेस न्यूज़) करील तोड़ने के बहाने जंगल में जाकर युवती से युवक ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.पुलिस के मुताबिक बीते, रतनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती 18 सितंबर को काम की तलाश में गांव के ही युवक के साथ अपने दीदी-जीजा के घर जा रही थी. इसी दौरान शनिचरी चौक रतनपुर के पास पीड़िता के जीजा का फोन आने पर आरोपी रूक कर बात करने लगा.

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को करील तोड़ने के बहाने लखनी मंदिर के पीछे जंगल में ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता अपनी दीदी के घर पहुंचकर उसे घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों रतनपुर थाना पहुंचे. पीड़िता की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने धारा 376/506 कायम कर आरोपी को उसके घर से बीती रात गिरफ्तार कर लिया है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment